बड़ी खबर। हाईकोर्ट को बम से उड़ा देने की मिली धमकी, देर रात तक बम स्कॉट दस्ते का चलता रहा सर्च अभियान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल से हाईकोर्ट में हड़कम मच गई। देर रात तक बम स्कॉट दस्ते के साथ पुलिस टीम ने छानबीन अभियान चलाया।
हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल भेज कर कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात लिखी गई थी। जिस मेल के बाद है कोर्ट में दहशत का मौहौल निर्मित हो गई। सुरक्षा एजेंसी के द्वारा हाईकोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराकर जांच शुरू की गई। वही तत्काल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।
सोमवार को सामान्यतः हाईकोर्ट में लोगो को आवाजाही ज्यादा रहती है। वही देर शाम जब हाईकोर्ट को बम से उड़ा देने की धमकी भरा मेल की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद जिले के एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा हाईकोर्ट की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट परिसर के चप्पे चप्पे की छानबीन की गई। वही 3 डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया जो हाई कोर्ट का एक एक कोने की तलाशी ली।
इस छानबीन में पुलिस के अधिकारियों को किसी प्रकार की कोई संदिग्ध एवं अवांछित वस्तुएं प्राप्त नहीं हुई। इसके बावजूद कोर्ट परिसर को हाई अलर्ट में रखा गया था। और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई ।
जिले के एसएसपी रजनीश सिंह ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बम निरोधक और डॉग स्क्वायड टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा। स्निफर डॉग्स और बम डिटेक्शन उपकरणों के साथ हाईकोर्ट एक एक कोने में तलाशी ली गई। लेकिन इस तलाशी में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तुएं प्राप्त नहीं हुई।
बहरहाल हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भेजे गए धमकी भरे मेल की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह मेल आईडी अब्दुल नमक व्यक्ति की होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।