Loading ...
बिलासपुर

वीडियो। पुराना बस स्टैंड के पास सड़क में गड्ढे से पलटा ऑटो, महिलाएं बाल-बाल बचीं

बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड स्थित भारत होजरी के पास की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आज शाम एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम 7 से 8 बजे के बीच एक ऑटो गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गया। हादसे के समय ऑटो में सवार महिलाएं बाल-बाल बच गईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीच मौजूद गड्ढे प्रशासन की विकास कार्यों की हकीकत बयां कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी बिलासपुर का दावा करने के बावजूद लोग रोजाना इन खतरनाक गड्ढों से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद समाजसेवी अतुल अवस्थी और उनके सहयोगी ने तुरंत यात्रियों की मदद की और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

ऑटो का वीडियो
गड्ढे का वीडियो