Loading ...
बिलासपुर

नेत्रदान पखवाड़ा 2025: EYE DONATION शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च, जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनीश सिंह ने किया पोस्टर लांच

बिलासपुर। नेत्रदान पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत लोगों को नेत्रदान के महत्व से प्रेरित करने के उद्देश्य से आर्यन फिल्म की टीम द्वारा EYE DONATION नामक शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया गया है। इस फिल्म का पोस्टर लॉन्चिंग शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (IPS) एवं बिलासपुर कलेक्टर  संजय अग्रवाल (IAS) ने संयुक्त रूप से किया।

कलेक्टर: संजय अग्रवाल

लॉन्चिंग अवसर पर ASP श्रीमती अर्चना झा, ASP राम गोपाल करियारे, आशीर्वाद लेज़र फेको आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एल.सी. मढ़रिया, फिल्म डायरेक्टर आर्यन तिवारी, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. सुनंदा मरावी एवं ओशीन मरकाम, अभिनेता महेंद्र सूर्यवंशी, नरेंद्र सिंह चंदेल, विजया रानी राठौर तथा बाल कलाकार आहान आदित्य झा और अन्विता झा उपस्थित रहे।

SSP: रजनेश सिंह

फिल्म का संदेश

फिल्म EYE DONATION में आंखों के महत्व को बड़े ही सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक रंग-बिरंगा 200 रुपए का नोट पूरी दुनिया में घूमता है, लेकिन गुल्लक में फंसते ही उसकी दुनिया अंधकारमय हो जाती है। यही संदेश दिया गया है कि जैसे बिना रोशनी के नोट की दुनिया अंधेरी हो जाती है, वैसे ही इंसान के जीवन में आंखों का महत्व अपार है। आंखें खो देने पर जीवन भी अंधकारमय हो जाता है।

विशेषज्ञ की राय

डॉ. एल.सी. मढ़रिया ने बताया कि नेत्रदान का सबसे बड़ा तथ्य यह है कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो नेत्रहीन लोगों को दृष्टि मिल सकती है, क्योंकि दोनों कॉर्निया अलग-अलग व्यक्तियों में प्रत्यारोपित किए जा सकते हैं।

मुख्य आँकड़े (भारत-केंद्रित)

एक नेत्रदाता से दो लोगों को दृष्टि मिल सकती है। भारत में हर साल लगभग 25,000 से 30,000 कॉर्निया प्रत्यारोपण होते हैं, जबकि ज़रूरत 1 लाख से अधिक की है।
भारत में लगभग 12 लाख लोग कॉर्निया ब्लाइंडनेस से पीड़ित हैं। हर साल भारत में लगभग 1 करोड़ लोगों की मृत्यु होती है। अगर उनमें से सिर्फ 1% लोग भी नेत्रदान करें, तो पूरे देश की ज़रूरत पूरी हो सकती है।

सार

नेत्रदान एक ऐसा दान है, जो न केवल अंधेरे जीवन को रोशनी देता है, बल्कि समाज को एक नई दिशा भी प्रदान करता है। EYE DONATION शॉर्ट फिल्म इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है।