साइंस काॅलेज मैदान में होगा 101 फीट के रावण का दहन, होगी भव्य आतिशबाजी
अरपांचल दशहरा उत्सव समिति और अरपांचल विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम

बिलासपुर: साइंस काॅलेज मैदान में इस बार का दशहरा उत्सव भव्य और आकर्षक होने जा रहा है। अरपांचल दशहरा उत्सव समिति और अरपांचल विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 101 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। समिति द्वारा दशहरा उत्सव कार्यक्रम के दौरान 2 घंटे तक भव्य आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई है। अरपांचल क्षेत्र को रचनात्मक के साथ एकता के सूत्र में बांधने के उद्देश्य से इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में अरपांचल क्षेत्र के युवाओं एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित होगी।

आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए समिति तैयारी में जुटी हुई है। 101 फीट का रावण तैयार किया जा रहा है,भव्य आतिशबाजी के साथ रावण का दहन किया जाएगा। मैदान को आकर्षक लाइट के साथ सजाया जाएगा,मंच निर्माण के साथ अन्य अनुषांगिक व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा दशहरा उत्सव कार्यक्रम के दौरान रचनात्मक गतिविधियों के लिए बाहर से कारीगरों को भी बुलाया गया गया है। इसके अलावा श्री राम,जानकी,लक्ष्मण,हनुमान जी की झांकी की भी तैयारी की जा रही है।