Loading ...
बिलासपुर

नवरात्रि पर्व पर मुस्लिम युवाओं से अपील : वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के युवाओं से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि हिंदू समाज का एक महत्वपूर्ण एवं पवित्र पर्व है, जिसमें माता जगदंबा की आराधना होती है और करोड़ों श्रद्धालु श्रद्धा एवं आस्था के साथ गरबा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते हैं।

डॉ. राज ने स्पष्ट किया कि गरबा कोई सामान्य नृत्य नहीं, बल्कि देवी दुर्गा की आराधना हेतु किया जाने वाला भक्तिपूर्ण लोकनृत्य है, जो जीवन चक्र और शक्ति का प्रतीक है। यदि मुस्लिम समाज मूर्ति पूजा में आस्था नहीं रखता तो उन्हें गरबा जैसे धार्मिक आयोजनों से दूर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि –

“यदि कोई मुस्लिम भाई-बहन परंपरा और वेशभूषा का सम्मान करते हुए समिति से अनुमति लेकर शामिल होना चाहता है, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होगी। लेकिन गलत नीयत से गरबा स्थलों में प्रवेश कर उपद्रव करने का प्रयास हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचा सकता है और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।”

डॉ. राज ने मुस्लिम युवाओं से आग्रह किया कि वे ऐसे पवित्र धार्मिक आयोजनों से दूरी बनाए रखें और छत्तीसगढ़ की गंगा-जमुनी तहज़ीब का सम्मान करते हुए शांति, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखें।

अंत में उन्होंने कहा कि –

“इस्लाम शांति का प्रतीक है। हमें हर हाल में प्रदेश की अमन-चैन और भाईचारे को प्राथमिकता देनी चाहिए।”