Loading ...
बिलासपुर

दुखद खबर। पिकनिक मनाने गए 5 युवक – युवतियां नदी की तेज बहाव में बहे, 2 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया, 3 अभी भी लापता,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बिलासपुर/जांजगीर-चांपा, सोमवार।पंतोरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में सोमवार शाम करीब 5 बजे हसदेव नदी अचानक उफान पर आ गई और पिकनिक मना रहे पांच युवक-युवतियों को तेज धार अपने साथ बहा ले गई। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं।

पिकनिक मनाने आए युवाओं में से बचाए गए लक्ष्मी शंकर (अकलतरा) और मोनिका सिन्हा (बिलासपुर) ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ दायलबंध इलाके से घूमने आए थे। अचानक तेज बहाव आने से उनके तीन साथी अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा और आशीष भोई नदी में बह गए।

बलौदा तहसीलदार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें

घटना की सूचना मिलते ही नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, अंधेरा और तेज धार के कारण रेस्क्यू में कठिनाइयां आ रही हैं। प्रशासन ने कहा है कि ऑपरेशन रातभर जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमों को भी बुलाया जाएगा।

प्रशासन की अपील

जांजगीर-चांपा जिले में लगातार बारिश से नदी और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने पहले ही लोगों को चेतावनी दी थी कि वे नदी और नालों के किनारे न जाएं। जिला प्रशासन ने फिर से अपील की है कि लोग नदी किनारे जाने से बचें और बचाव कार्य में सहयोग करें।

स्थानीय लोगों की बहादुरी

गांव के कई युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर दो लोगों को बचाया। ग्रामीणों के साहस और तत्परता की प्रशासन ने सराहना की है।

     ताज़ा स्थिति:

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी शंकर, मोनिका सिन्हा को बच्चा लिया  गया है।  वहीं अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा, आशीष भोई अभी भी लापता  है।  जिसकी बड़ी तेजी से खोज बिन जारी है। रेस्क्यू टीम के साथ स्थानीय लोगों भी लापता लोगों को ढूंढने में लगे हुए है।