Loading ...
बिलासपुर

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार का बिलासपुर आगमन, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के निवास पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बिलासपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के कोनी स्थित निवास पर आज राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पुष्पहार, शॉल-श्रीफल, एवं आतिशबाजी के साथ डॉ. पवार का भव्य स्वागत किया।

डॉ. सुनील पवार ने इस दौरान कहा कि वे रतनपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला और प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने बिलासपुर आए हैं। उन्होंने बताया कि श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास कांग्रेस के वरिष्ठ और संघर्षशील नेता हैं, साथ ही उनके पुराने मित्र भी हैं, इसलिए वह पारिवारिक भेंट हेतु उनके निवास पहुंचे थे। इस दौरान डॉ. पवार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक बजाज, सुरेंद्र श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज, पवन सिंह ठाकुर, इंद्रेश श्रीवास, मनोज श्रीवास, विकास लश्कर, चंद्रमणि श्रीवास, सुमित श्रीवास, नारायण श्रीवास, राजेश श्रीवास, शुभम श्रीवास, सुशील टंडन, दिनेश ठाकुर, तरण टंडन, शशि खंडे, धर्मेंद्र रात्रि, रामकुमार गेंदले, गोल सोनवानी, हेमंत श्रीवास, चंद्रप्रकाश केसरवानी, शशि मरावी, रघु प्रवीण, जितेंद्र शर्मा, जीतू, नवीन चंद्र दुबे, राजा श्रीवास, संतोष सोनवानी, अशोक श्रीवास, अनिल श्रीवास, गोविंद यादव, अभी यादव, राजकुमार मरावी, श्रीमती किरण सिंह, आशीष श्रीवास, आयुष सिंह राज, राहुल गोरख, मोहसिन खान, लोकेश श्रीवास, प्रदेश कश्यप, कृष्णा श्रीवास, रमेश शिकारी, राधेश्याम तंबोली, सुखदेव तिवारी, दादू शिकारी, लोक प्रकाश दिवाकर, राहुल श्रीवास, आशु केवट, फूलचंद सारथी, सुरेश यादव, पंचू यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डॉ पवार ने अपने अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत हुए और लोगों के प्यार और स्नेह के लिए हृदय से आभार जताया।