Loading ...
बिलासपुर

लिंगियाडीह आंदोलन को समर्थन देने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे
“गरीबों का मकान टूटने नहीं देंगे,कांग्रेस गरीब परिवारों के साथ खड़ी है” : महेंद्र गंगोत्री

बिलासपुर। लिंगियाडीह आंदोलन पिछले 90 दिनों से अनवरत जारी है। समाज के अलग अलग वर्गों एवं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे है। इसी कड़ी में बुधवार के जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने भी अपना समर्थन देने आंदोलन स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा की मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कल कांग्रेस कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। घेराव में कल लिंगियाडीह बचाओ आंदोलनकारी भी समर्थन देने पहुंचेंगे। आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को समर्थन देते हुए धरने पर बैठी महिलाओं से कहा है कि 19 फरवरी को जिला स्तरीय आंदोलन के तहत गरीबों के मकानों को तोड़ने का विरोध तथा मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगी।

कल 19 फरवरी को जिला स्तरीय आंदोलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव, के अलावा कांग्रेस के बड़े नेता तथा जिले भर के कांग्रेस जन नेहरू चौक में एकत्रित होंगे। आज 18 फरवरी को कांग्रेस ने कलेक्ट के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था अब यह कल 11:00 बजे नेहरू चौक में होगा ।

आज लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन में महेंद्र गंगोत्री ने कहा है कि गरीबों के हक की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है और इसी मुद्दे को लेकर कल कलेक्ट का घेराव किया जाएगा । निगम की सामान्य सभा में लिंगियाडीह का मामला उठाए जाने पर कांग्रेस ने चक्का जाम किया था और कांग्रेस जनों पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज किया है किसी भी हालत में गरीबों का मकान नहीं टूटना चाहिए। यह सरकार गरीबों से रोजगार भी छीन रही है। और गरीब परिवारों के मकान भी तोड़े जा रहे हैं कांग्रेस गरीबों के साथ है।  किसानों के साथ है मजदूरों के साथ है। महेंद्र गंगोत्री ने लिंगियाडीह के नागरिकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की है।

कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल ने कहा है कि लिंगियाडीह को बचाने के लिए महिलाएं पिछले 90 दिनो से धरने पर बैठी हुई है। प्रदेश का यह पहला जन आंदोलन जो इतने दिनों से अनवरत जारी  है । गरीबों के हक की लड़ाई के लिए पहली बार इतना बड़ा जन आंदोलन बेलतरा क्षेत्र में देखा जा रहा है। जिसमें लगातार महिलाएं धरने पर बैठी हुई है।