Loading ...

गंगिया बाई साहू चौथी बार बनीं एल्डरमैन, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

कोटा। नगर पालिका परिषद कोटा में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ, सक्रिय और समर्पित नेत्री श्रीमती गंगिया बाई साहू को एल्डरमैन मनोनीत किया गया है।

शासन द्वारा उनके नाम की घोषणा होते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

गुरुवार शाम जैसे ही एल्डरमैन के नामों की आधिकारिक घोषणा हुई, श्रीमती गंगिया बाई साहू के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर इस नियुक्ति पर अपनी खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि श्रीमती गंगिया बाई साहू पिछले 30 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। वे भाजपा की एक निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं, जिसके चलते पार्टी ने समय-समय पर उन पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सांगठनिक और प्रशासनिक स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाली श्रीमती साहू इससे पहले भी तीन बार एल्डरमैन, एक बार पार्षद और मंडल अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। वर्तमान में भी वे पूरी सक्रियता के साथ पार्टी और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।