० सट्टा किंग किशन चंद बजाज सहित 04 आरोपी गिरफ़्तार
० तोरवा पुलिस एवं एसीसीयु टीम की बड़ी कार्यवाही

बिलासपुर। जिले में पुलिस कप्तान श्री रजनीश सिंह के द्वारा अवैध रूप से संचालित जुआ सट्टा पट्टी आनलाईन सट्टा ,जुआ पूर्णतः प्रतिबंधित है, कुछ दिनो से विश्वसनीय मुखबीरो से जानकारी मिल रही थी कि बिलासपुर जिले के बिलासपुर सट्टा किंग मास्टर किशन चंद बजाज अपने घर साई धाम तोरवा में आनलाईन सट्टा पट्टी का काम कर रह हैं।
दिनांक 06.07.2026 के तोरवा पुलिस एवं एसीसीयु टीम के द्वारा सयुक्त रूप से किशन चंद बजाज के घर में रेड कार्यवाही किया जंहा किशन चंद बजाज सहित कुल 04 लोग मोबाईल फोन में आनलाईन सट्टा खिलाते पाया गया घटना स्थल से नगदी रकम 50,690 रू बरामद किया गया। 01 प्रिंटर, 07 नग टच स्क्रीन मोबाईल , 04 नग की पेड मोबाईल को जप्त किया गया हैं।
घटना में प्रयुक्त साधन के रूप में एक स्कार्पियो वाहन एवं एक मोटर सायकल को जप्त किया गया है। मौके पर सभी 04 आरोपीयो को गिरफतार किया गया है। छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 6,7 व नवीन कानून के तहत संगठित अपराध का होना पाये जाने से बीएनएस की धारा 112 बीएनएस के प्रकरण के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
01 किशन चंद बजाज पिता गोधुमल बजाज उम्र 66 साल साकिन साईधान कालोनी तोरवा
02 दिनेश कुमार वाधवानी पिता परसराम वाधवानी उम्र 39 साल साकिन फजलबाडा थाना कोतवाली
03 भैयालाल सोनकर पिता बंशु सोनकर उम्र 39 साल साकिन आरपीएफ कालोनी सिरगिट्टी
04 मनोहर लाल खत्री पिता सामन दास खत्री उम्र 63 साल साकिन साईधाम कालोनी तोरवा
जप्त :
01 स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 04 पीडब्लु 3311
01 मोटर सायकल सीजी 11 सीडी 0570
01 नग प्रिंटर
नगदी रकम 50690 रू
07 नग मोबाईल टच स्क्रीन
04 नग मोबाईल कीपेड