बिलासपुर
छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम द्वारा आयोजित “स्वच्छता कर्मी स्वागत-सम्मान” मौसम के कारण स्थगित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम, बिलासपुर के द्वारा आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली “स्वच्छता कर्मी स्वागत-सम्मान कार्यक्रम” अत्यधिक वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है।
संघम द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता कर्मियों के सम्मान हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना था, परंतु लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जन-सुरक्षा एवं व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
आयोजकों ने मीडिया को विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी और कहा की कार्यक्रम की अगली तिथि एवं स्थान की सूचना शीघ्र ही प्रेस के माध्यम से प्रदान की जाएगी। एवं असुविधा के लिए खेद जताया ।