पंखीड़ा 2026 का मेगा आर्टिस्ट रिवील: रवि किशन और सोनल चौहान की होगी धमाकेदार एंट्री
बिलासपुर। सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े गरबा आयोजनों में शुमार पंखीड़ा 2026 को लेकर शहर में उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया है। रविवार को Royal Coach Restaurant, Uslapur में आयोजित भव्य Mega Artist Reveal कार्यक्रम में इस वर्ष के स्टार कलाकारों के नामों से पर्दा उठाया गया।

कार्यक्रम में आकाश सिंह ने पंखीड़ा 2026 के मेगा आर्टिस्ट्स का रिवील किया। इस वर्ष पंखीड़ा के मंच पर बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के चर्चित नाम रवि किशन और सोनल चौहान अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
पंखीड़ा 2026 का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर 2026 को महाराजा अग्रसेन भवन, फॉर्च्यून एलिमेंट्स, रायपुर रोड, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में गरबा, संगीत, डांस और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार, पंखीड़ा को इस वर्ष और भी बड़े स्तर पर प्रस्तुत किया जा रहा है। आकर्षक गरबा सेटअप, लाइव म्यूजिक, सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस और भव्य आयोजन इसे बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े गरबा इवेंट्स में शामिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
रवि किशन और सोनल चौहान जैसे बड़े कलाकारों के जुड़ने से इस वर्ष के पंखीड़ा को लेकर युवाओं और गरबा प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेगा आर्टिस्ट रिवील के साथ ही अब सभी की नजरें 12 और 13 अक्टूबर को होने वाले इस बहुप्रतीक्षित गरबा महोत्सव पर टिकी हैं।
स्थान: महाराजा अग्रसेन भवन, फॉर्च्यून एलिमेंट्स, रायपुर रोड, बिलासपुर
तारीख: 12 एवं 13 अक्टूबर 2026
आयोजन: पंखीड़ा 2026
विशेष आकर्षण: रवि किशन एवं सोनल चौहान