Loading ...
बिलासपुर

नारी शक्ति की टीम ने नव पदस्थ कलेक्टर सौरभ कुमार से सौजन्य भेट कर शहर की कुछ समस्याओं से कराया अवगत

बिलासपुर : जिले में नवपदस्थ कलेक्टर सौरभ कुमार से नारी शक्ति की टीम ने सौजन्य मुलाकात कर शहर में व्याप्त कुछ समस्याओं से अवगत कराया।

नारी शक्ति टीम के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में गुरुवार को नव पदस्थ कलेक्टर सौरभ कुमार से सौजन्य भेट की व पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान युवा कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा की आज का समय युवाओ का है,हम सभी आपके साथ खड़े है,नारी शक्ति टीम समाजिक कार्यो में समाजिक संस्थाओं की मदद से आम जनता के हितों के लिए कार्य करे।

साथ ही नवनपदस्थ कलेक्टर सौरभ कुमार ने सम्मानपूर्वक नारी शक्ति टीम के सदस्यों को अपने कार्यालय में बैठाया व जिले के बारे में चर्चा की। चर्चा में नारी शक्ति टीम के सदस्यों ने जिले में व्याप्त कुछ समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया जैसे की…

(1) बिलासपुर के प्रत्येक चोक चौराहों पर 50-55 वर्ष की अधेड़ महिलाये आए दिन 2 माह 3 माह के बच्चो को लेकर भीख मांगती हुई दिखाई देती है जो की जांच का विषय है क्योंकि यह सब बाहर से आकर भीख मांगने की आड़ में अपराध को अंजाम देते है।

(२) शहर की सबसे महत्वपूर्ण मार्ग श्रीकांत वर्मा मार्ग के दोनो ओर के फुटपाथ पर दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर प्रत्येक शाम को दुकान का ठेला लगा रहे है,जिससे सड़के जाम हो रही है।

(3) शहर के मॉल में संचालित बार व कुछ अन्य बार जो देर रात तक संचलित होते है और वहां ड्रग्स जैसे नशे भी परोसे जा रहे है,जिस पर कार्यवाही हो।

इन सभी विषयों को नारी शक्ति टीम के सदस्यों ने कलेक्टर महोदय को अवगत कराया जिस पर कलेक्टर ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने का अस्वाशन दिया है।

इस दौरान नारी शक्ति टीम के सदस्य ने अन्नू ,नीतिशा, प्रियंका, ललिता, ट्विंकल, मधु, स्वाति, अंजू आदि टीम के सदस्य उपस्थिति रहे।