‘ पायल एक नया सवेरा’ फाउंडेशन ने पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को दिए शिक्षा सामग्री। ‘ शिक्षा के पथ पर हम है अग्रसर , शिक्षा मिशन से शिक्षा पहुंचाएंगे घर घर’ : पायल लाठ

बिलासपुर : शिक्षा के क्षेत्र में ‘ पायल एक नया सवेरा’ उत्कृष्ट कार्य कर रही है यह फाउंडेशन गरीब होनहार बच्चो की हर तरह से मददत पहुंचने पर जुटी हुई है।

आज शहर के दयालबंद, नरियाल कोठी स्थित शासकीय स्कूल के बच्चो को उनकी जरूरतों के समान जैसे स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल, कंपास बॉक्स, रबड़, कट्टर व पेन इत्यादि सामग्री उपलब्ध करवाई,एवं सभी बच्चो को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर ‘ पायल एक नया सवेरा ‘ फाउंडेशन की प्रेसिडेंट श्रीमती पायल ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा सामग्री के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित न हो यही हमारी सदैव कोशिश रही है,हम इन पड़ने वाले बच्चो को शिक्षा सामग्री को लेकर हर संभव मददत करेंगे ताकि शिक्षा सामग्री के अभाव में किसी भी छात्र की पढ़ाई में कोई अड़चन न आ सके।
श्रीमती पायल ने आगे कहा कि स्कुलं के शिक्षक या विद्यार्थी अगर किसी भी बच्चे को कोई भी शिक्षा सामग्री की जरूरत होती है तो वे हमसे संपर्क कर सकते है, हम उन्हे शिक्षा की हर सामग्री उपल्बध् करवाएंगे । साथ ही उन्होंने स्कूल के प्राचार्य व शिक्षको के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर श्रीमती रितु शैलेश पांडे, रामअवतार अग्रवाल जी, पार्षद उमेश चंद्र कुमार ,अध्यक्ष पायल लाठ, विकास विजय बजाज, विजय अग्रवाल, अनीता गणेश अग्रवाल, सचिन प्रयास एकेडमी, फाउंडर मेंबर चंचल सलूजा आदि मौजूद रहे।