Loading ...
क्राइमबिलासपुर

मस्तूरी क्षेत्र के गांव में जुआ खेल रहे 04 आरोपियों को प्राणघातक हथियारों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरवा में कुछ बदमाशों द्वारा जुआ खिलाने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु तुरंत कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए, इसके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिए गए।

जिस पर थाना मस्तूरी एवं ACCU की संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर के बताये गये जगह पर जाकर छापामार कर रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस को आते देख कुछ जुआड़ी भाग गये एवं 04 जुआडियान को पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा करते हुए, पकडने मे कामयाबी मिली है।

पकडे गये जुआडियो से तलाशी के दौरान जुआडियों के कब्जे से नगदी रकम 87,5,90 रुपए, 52 पत्ती ताश तथा लोहे के धारदार हथियार मिले। साथ ही आरोपियों द्वारा इस कार्य में प्रयुक्त 6 मोबाइल को भी जप्त किया गया।

•जप्त सामग्री:

कुल 87590रू , 06 नग मोबाईल सेट 04 नग धारदार हथियार जप्त किया गया है ।

•गिरफ्तार आरोपीयों के नाम –

• अनिल सिंह पिता सुभाष सिह उम्र 42 साल साकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

• अभिषेक सिंह पिता स्व. दिनेश सिंह उम्र 28 सालसाकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

• अरूण सिह पिता स्व. मैकू सिंह उम्र 52 साल साकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

• धीरज सिंह पिता स्व. झन्गू सिंह उम्र 32 साल साकिन जोरवा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर।

•सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस टीम

उपरोक्त कार्य में, उप निरी रामनरेश यादव, उप निरीक्षक मो अजहर, सहाउप निरी हेमंत पाटले, सउनि संजय यादव, थाना मस्तूरी एवं ACCU के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।