Loading ...
क्राइमबिलासपुर

भरनी में ढाबे के पास जुआ खेलते 8 जुआड़ीयों को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में कई रसूकदारो के नाम शामिल

बिलासपुर । पुलिस ने 04 जून की देर रात ग्राम भरनी के हाली डे फैमिली रेस्टोरेंट के पास रेड की कार्यवाही करते 08 जुआडियों को हार जीत का दाव लगाते गिरफ्तार किया है,जिसमे कई रसूकदारो के नाम शामिल है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भरनी स्थित हाली डे होटल के पास तास पत्ती पर रूपये का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे है। सूचना पर सकरी पुलिस ने मौके पर रेड की कार्यवाही की । जहा 8 जुआड़ीयो द्वारा हार जीत का दाव लगाते पाए गए। जिनके कब्जे से 01 लाख 65 हजार रूपये ,11 नग मोबाइल , 52 पत्ती तास तथा पास से 88 हजार रूपये नगदी जुमला 02 लाख 53 हजार रूपये पुलिस ने बरामद किया।

पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 0/24 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 ,आरोपियों के विरूद्ध धारा 151, 107, 116(3) जा. फौ. के तहत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की हैं।

•पकड़े गए आरोपियों के नाम

01. रामेश्वर गुप्ता पिता स्व कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 35 वर्ष सा. गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर
02. राजू सोनी पिता बालाराम सोनी उम्र 50 वर्ष सा.जबड़ापारा सरकंडा थाना सरकंडा
03. टंकेश साहू पिता सोनू राम साहू उम्र 45 वर्ष सा. नगरौड़ी थाना चकरभांटा
04.असगर अली पिता मोह. साकिर उम्र 42 वर्ष सा. ताज होटल के पास देवरीखुर्द थाना तोरवा
05. अमित वाधवानी पिता परस वाधवानी उम्र 39 वर्ष सा. सिंधी कालोनी बिलासपुर थाना सिविल लाईन्स
06. नितीन हरपाल पिता विद्याचंद हरपाल उम्र 34 वर्ष सा.सिंधी कालोनी बिलासपुर थाना सिविल लाईन्स
07. श्याम जायसवाल पिता फौदू राम जायसवाल उम्र 42 वर्ष सा. भरनी थाना सकरी
08. विकास गुप्ता पिता व्ही के गुप्ता उम्र 44 वर्ष सा. जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.

•सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस टीम का नाम

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस, सउनि उदयभान सिंह, आरक्षक सुमंत कश्यप, नर्मदा साहू, अमित पोर्ते, धनराज कुंभकार, कलेश्वर यादव, रूपेश कौशिक, गोपाल यादव एवं मालिक राम साहू की विशेष भूमिका रही है।