
बिलासपुर। आज प्रातः 12.15 बजे करीब जब मां भवानी ज्वैलरी के मालिक जवाहर प्रसाद सोनी अपने निवास इमलीपारा से डी.एल.एस. काॅलेज, अशोक नगर ,सरकण्डा के पास स्थित अपने माॅ भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के नाम से जो सोने चांदी की दुकान है,उसे खोलने पहुॅचा तो दूकान के ताला में लगे गंदगी को देखकर अपने हाथ में रखे सोने चांदी के आभुषणो से भरा बैग को अपने दुकान के सामने मोटर सायकल में रख कर वह ताला में लगे गंदगी को साफ करने लगा था, इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति सोने चांदी के आभुषणो से भरा बैग चोरी कर ले गया। जिसकी सूचना उन्होंने सरकंडा थाने में दी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिया था। जिस पर ए.सी.सी.यु. एवं थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम मिलकर आरोपी की खोजबीन शुरू की गई।
इस दौरान 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया ।जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई। इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा पीछा करते हुये। सायबर सेल बिलासपुर की तकनिकी सहायता से आरोपियो के सिरगिट्टी क्षेत्र में छिपे होने की पुखता जानकारी प्राप्त हुई।
जिस पर पुलिस ने टीम बनाकर सावधानी पुर्वक योजनाबद्ध तरिके से घेराबंदी कर चोरो को पकडा गया। सभी आरोपी एक साथ करीबन 01 सप्ताह पुर्व चोरी करने के इरादे से उडीसा से बिलासपुर आये थे ।
पुलिस की छानबीन में पता चला कि ये सभी आरोपी आवास पारा सिरगिट्टी में मजदुरी के लिये बिलासपुर आना कहकर 2500 रू में मकान किराये मे लिये थे ।इसी दौरान घुम घुम कर 02 दिन पहले से अशोक नगर, सरकण्डा के ज्वेलरी दुकान की रेकी कर घटना को अंजाम दिये थे। चारो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है,जिससे लगातार पुछताछ जारी है।
बरामद सामग्री:
आरोपीयो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं मामले में चोरी किए गये सोने चांदी के शत-प्रतिशत आभुषण बरामद किये गये है।
प्रकरण क्रमांक:
थाना सकरण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) – अपराध क्रमंाक 666/24 धारा 379, 34 भा.द.वि.
• गिरफ्तार आरोपीयों के नाम :
01. दीपक प्रधान पिता स्व. पोत्राछ प्रधान उम्र 26 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना जाजपुर (उडीसा)।
02. अर्जुन प्रधान पिता दुर्गाराव प्रधान उम्र 23 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना कलिंग नगर जोगपुरा जिला जाजपुर (उडीसा)।
03. आर्यन उर्फ महेश प्रधान पिता सुकटा प्रधान उम्र 23 वर्ष निवासी डुकनी शाहपुर थाना कोलईचका जिला गंजाम (उडीसा)।
04. भोला प्रधान पिता लचना प्रधान उम्र 24 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना कलिंग नगर जोगपुरा जिला जाजपुर (उडीसा)।
•बरामद संपत्ति
सोने चांदी के आभूषण किमती 6 लाख रू, 03 नग मोबाईल फोन, 02 नग मोटर सायकल।
•सराहनीय योगदान:
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, उप निरी. अजहररूद्दीन, प्रभाकर तिवारी (ए.सी.सी.यू.), कृष्णा साहू थाना सरकण्डा, प्र.आर. शोभित कैवर्त, देवमुन सिंह पुहुप, आतिश पारिक आर. तरूण केशरवानी, मुकेश वर्मा, विकास राम, तदबीर पोर्ते, विरेन्द्र गंधर्व, सत्य पाटले, राघवेन्द्र साहू, नवीन एक्का, बोधुराम कुम्हार, निखील राॅव जाधव, संजय यादव, प्रशांत व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।