क्राइम
मर्डर। सारेआम सिरफिरे युवक ने युवती को चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट, दिनदहाड़े घटित इस घटना से क्षेत्र में सनसनी

पेंड्रा गौरेला। जिले के पेंड्रा गौरेला में एक दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र के लोगो में सनसनी फैला हुआ है। एक बार फिर एक सिरफिरे लड़के ने बीच बाजार में एक युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया है।

जिस वक्त यह घटना घटित हुई उस वक्त आस पास लोगो की भीड़ थी लेकिन लोग तमाशा देखते रहे और किसी ने उस युवती को बचाने की कोशिश नही की। यह घटना गौरेला के एसबीआई बैंक के सामने की है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
मामला गौरेला थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके स्टेट बैंक के सामने का है जहां पर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब काम की तलाश में पास के गांव झगराखाड की रहने वाली रंजना यादव अपने एक रिश्तेदार के साथ गौरेला पहुंची। उसका भाई स्कूटी में बैठा था और रंजना यादव बगल में खड़ी थी ।तभी अचानक एक युवक मुंह में गमछा बांधे वहां पहुंचा। पहले तो वो कुछ- कुछ बात किया फिर अचानक अपने पास से चाकू जैसा धारदार हथियार निकाला और रंजना पर ताबड़ तोड़ हमला कर दिया ।जिससे रंजना वही पर गिर गई और खून से लथपथ संजना की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी युवक वारदात के बाद कुछ देर तक लाश को घूरता वहा खड़ा रहा फिर वह चाकू को अपने कपड़े से पोछा और चाकू को अपने बाइक के डिक्की में डालकर वहां से चला गया। मृतका रंजना यादव गौरेला के झगराखांड गांव की रहने वाली थी और कॉलेज की छात्रा है और ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी साथ ही अच्छी नौकरी की तलाश में थी।
लोगों की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। बहरहाल दिन दहाड़े व्यस्त सड़क पर धारदार हथियार से युवती की हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी और डर का माहौल व्याप्त है।