Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बछिया को कार से कुचल कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना तारबाहर क्षेत्र के पास एक बछिया को कार से कुचल कर फरार होने वाले आरोपी शेख शाहिद को आखिरकार बिलासपुर पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दे कि 25 जून की रात तारबाहर चौक के पास रोड पर बैठी मासूम बछिया पर आरोपी ने अपनी कार चढ़ाकर कुचल दिया था । जिससे बछिया की मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी होने पर गौ सेवको ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर कराई थी । जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई तो हिंदू संगठनों के द्वारा बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक एवम कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की गई थी। जिसके बाद आज आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया। जहा से आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।