Loading ...
बिलासपुर

जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी, यादव समाज ने बैठक कर लिया निर्णय

बिलासपुर। जिला यादव समाज प्रतिवर्षानुसार आराध्य देव श्री कृष्ण जी की जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाएगी जिसमे शोभायात्रा,बच्चों, महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, बुजुर्गो, महिलाओं एवम बच्चो का सम्मान आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रविवार को यादव समाज के संरक्षकद्वय भुनेश्वर यादव एवम डा सोमनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

उक्ताशाय की जानकारी देते हुए शोभायात्रा प्रभारी शैलेंद्र यादव ने बताया कि बिलासपुर जिला यादव समाज युवा विंग द्वारा 26 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव पर बड़े ही धूमधाम से हर साल की भांति जन्मोत्सव मनाई जाएगी जिसमे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग की सूची क्रमांक एक में यादव के साथ रावत उपजाति के रूप में अंकित है किंतु राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची में रावत उपजाति नही जुड़ा होने के कारण विभिन्न नौकरियों में समाज के युवाओं को परेशानी हो रही है कारण ये है कि अनेक लोगो के कागजातों में यादव की जगह रावत लिखा हुआ है जिसके कारण जाति प्रमाण पत्र केंद्र के नौकरी या अन्य कार्यों में निरस्त हो जाता है।

इसके लिए पूर्व में केंद्र से पत्र व्यवहार किया गया था उसे पुनः राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को पत्र भेजा जाए। वही बैठक में यह भी चर्चा हुई कि आगामी दिनों में होने वाले नगर निगम,नगर पालिका चुनाव में यादव समाज की सहभागिता बढ़ें इस हेतु राजनीति क्षेत्र में कार्य करने वाले यादव बंधुओं को हर तरह की सहयोग देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।

रविवार को लखीराम अग्रवाल एडीटोरियम में हुई बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों की उस्थिति रही। जिसमे शिवशंकर यादव, शैलेंद्र यादव,अमित यादव, अनिल यादव, विजय यादव, लक्ष्मी यादव,शंकर यादव, नंद कुमार यादव, सतीश यादव, गोपाल यादव, नंदू यादव, कृष्णा यादव, बालाराम यादव, ओंकार यादव, धनंजय यादव, गौरव यादव,सुनील यादव, जितेंद्र यादव, राजकुमार यादव, राकेश यादव, संदीप यादव, कृष्ण कुमार यादव, रंजीत यादव, लल्ला यादव, आकाश यादव, प्रमोद यादव, राजेश यादव, सुमंत यादव, पवन यादव,दिलीप यादव, राहुल यादव, अशोक यादव, टीकाराम यादव,भोला यादव, गोलू यादव आदि उपस्थित रहे।