बिलासपुर
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बिलासपुर आगमन पर राज्य स्काउट एवम गाइड के मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के द्वारा “पुष्पराज सम्मान” से सम्मानित किया गया

बिलासपुर । रायपुर लोकसभा के सांसद एवम छत्तीसगढ़ भारत स्काउट एवं गाइड के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल के आज बिलासपुर आगमन पर राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के द्वारा “पुष्पराज सम्मान “से सम्मान किया गया।
वही राज्य संगठन आयुक्त स्काउट सी एल चंद्राकर, जिला सचिव स्काउट/ गाइड विजय यादव एवं सहायक जिला संगठन आयुक्त महेंद्र बाबू टंडन द्वारा स्कार्फ पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने राज्य में चल रहे स्काउट/ गाइड गतिविधियों तथा 18 जुलाई को उनकी अध्यक्षता में रायपुर में आयोजित राज्य परिषद के शपथ ग्रहण समारोह के बारे में बताते हुए आगामी दिनों में होने वाले अन्य
कार्यक्रम की जानकारी दी।