Loading ...
बिलासपुर

ब्रेकिंग न्यूज। भारी गहमा गहमी के बीच जिला ऑटो संघ का चुनाव हुआ संपन्न, काटे के टक्कर के बीच मोरेस हेल ने 13 वोटो से अजय पानीकर को शिकस्त देकर अध्यक्ष का चुनाव जीता, उपाध्यक्ष- नारायण पात्रे सचिव- जराट वेन ,सह सचिव- जितेंद्र खांडे, कोषाध्यक्ष – ताम्रध्वज साहू बने।

बिलासपुर। जिला ऑटो संघ के चुनाव को लेकर आज सुबह से ही त्रिवेणी भवन परिसर में सरगर्मी बनी रही।सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिले के ऑटो संघ के मतदातागण अपने मतों का प्रयोग कर अपने प्रत्याशी को वोट किया ।

जिला ऑटो संघ के वोटर लिस्ट के अनुसार कुल 1608 मतदाता है, जिसमे 1009 मतदाताओं ने इस चुनाव में अपने मतों का प्रयोग किया। व्यापार विहार के त्रिवेणी परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संघ के मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के तुरंत बाद वोटो की गिनती की प्रक्रिया शुरू की गई । जो रात 10 बजे तक चली।

जिसमे सबसे पहले मतपत्रों की छटाई की गई, जिसके पश्चात वोटो की गिनती शुरू हुई ।

जिसमे सर्व प्रथम कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को मिले मतों की गणना हुई जिसमे ताम्रध्वज साहू को 611, फिरोज खान को 289 एवम राजेश वर्मा को 40 वोट मिले वही 43 वोट रिजेक्ट हुआ। सह सचिव- जितेंद्र खांडे 594, रामकुमार बघेल 360, रिजेक्ट 39, सचिव – जराट वेन हाल 709, अशोक यादव 263,रिजेक्ट 38 उपाध्यक्ष – नारायण पात्रे 429,गोविंद साहू 230 , जीवन बंजारे 82,अब्दुल रज्जाक 266, एवम 48 वोट रिजेक्ट हुआ। अध्यक्ष- अजय पनिकर उर्फ नान 474, मोरेस हेल 487 , संतूला पाटले 16 एवम 19 मत रिजेक्ट हुये।

इन पांचों पदों में सचिव जराल्ड वेन हॉल एवम सह सचिव जितेंद्र खांडे इस चुनाव में पांचवी बार जीत हासिल किए है।

इस चुनाव के चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास एवम मधुसूदन राव रहे। जिनके मार्ग दर्शन में यह पूरा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। वही मतगणना के दौरान तारबाहर थाने के थाना प्रभारी गोपाल सतपथी अपनी टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे।