बड़ा खुलासा। बिलासपुर पुलिस द्वारा एटीएम में पट्टी फसाकर पैसा चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार •आरोपी एटीएम मशीन के सटर को स्कू ड्राईवर से खोलकर उसमें पट्टी लगाता था जिससे पैसे फस जाते थे जिसे बाद में निकाल लेता था • आरोपी के कब्जे नगद 33000 रूपये एवं स्कू ड्राईवर एवं पट्टी जप्त • आरोपी के विरूद्ध राजस्थान एवं नागपुर में दर्जनो अपराध है दर्ज

बिलासपुर। एटीएम में पट्टी फसाकर रुपए को ब्लाक कर पैसों की चोरी करने वाले शातिर चोर को बिलासपुर पुलिस पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल किया है।
इस पूरे मामले का बिलासा गुड़ी में खुलासा करते हुए अति0 पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवम सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि ट्रांजेक्शन सोल्युशन इंटरनेशनल प्रा.लि. कंपनी जो एसबीआई एटीएम का रख रखाव एवं मेंटनंस का कार्य करती है के सुपरवाईजर द्वारा थाना आकर सूचना दिया कि दिनांक 21.07.2024 को सुबह 09.00 बजे काल सेंटर से पता चला कि व्यापार विहार स्थित एटीएम मशीन में पैसा नहीं निकल रहा है जाकर चेक करने पर रूपये निकालने वाला सटर डैमेज था एटीएम में लगे सीसीटीव्ही का चेक करने पर एक व्यक्ति एटीएम के सटर बाक्स में लगे सटर को स्कुड्रावर से उठा कर एक पट्टी लगाते दिखाई दिया उसके बाद सत्यम चौक लिंक रोड एटीएम एवं गोल बाजार एटीएम में भी इसी प्रकार कि समस्या होना पता चला।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना तारबाहर पुलिस टीम बनाकर एटीएम का सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर प्रार्थी को पहचान हेतु साथ लेकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया गया जो घटना को अंजाम देने के बाद वह वापस भागने के लिये रेल्वे स्टेशन बिलासपुर में ट्रेन का इंतजार कर रहा था जिसे संदेह के आधार पर पुलिस हिरासत में थाना तारबाहर में लाकर पूछताछ करने बताया कि वर्ष 2015 से अपने अन्य दोस्तो के साथ राजस्थान में एटीएम मशीन तोडने का काम किया था। पकडे जाने पर तीन साल जेल में रहा जेल से निकलने के बाद पुन एटीएम तोडकर पैसा चोरी करने का काम साथियो के साथ करता था वर्ष 2020 में पकडे जाने पर एक साल जेल में रहा जेल में रहने के दौरान अपने एक साथी से पट्टी फसाकर एटीएम से पैसा निकाने का काम सिखा तब से अकेले किसी भी अंजान शहर में जाकर घटना को अंजाम देता था। शहर छोड़ कर भाग जाता था।
दिनांक 19.07.2024 को उज्जैन से जबलपुर आया तथा जबलपुर से ट्रेन बैठकर दिनांक 21.07.2024 को बिलासपुर पहुंचा था बिलासपुर शहर पहली बार आना बताया है पुलिस के द्वारा ना पकडे जाने पर छत्तीसगढ के अन्य शहरों में घटना को अंजाम देने कि मंशा होना बताया। बिलासपुर में व्यापार विहार एटीएम, लिंक रोड सत्यम चौक एटीएम एवं गोल बाजार एटीएम से कुल 40500 रूपये निकालना बताया है जिसमें से कुछ पैसा एटीएम में ही फस जाना तथा कुछ पैसे खर्च कर देना बताया है आरोपी बहादुर चौकीदार से रकम 33000 रूपये नगद एवं स्कूड्राईवर एवं दो नग पट्टी जप्त किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
तरीका ए वारदात ऐसे शहर का चयन करना जहां रात्रि मे ट्रेन सफर करने के बाद सुबह पहुंच जाये तथा किसी होटल या लाज मे रूकना ना पडे तथा कही अपनी पहचान ना बताना पडे वारदात करने के बाद तत्काल शहर छोडकर ट्रेन से बैठकर चले जाना।
० आरोपी का नाम:
बहादुर चौकीदार पिता प्रहलाद राम चौकीदार उम्र 35 साल सा. ग्राम फुलियाना थाना पिलवा जिला डिडवाना राजस्थान।
०सराहनीय कार्य:
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्रआर 351 किशोर वानी एवं आरक्षक मुरली भर्गव, मोहन कोर्राम का विशेष योगदान रहा।