Loading ...
क्राइमबिलासपुर

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से मंगलसूत्र चैन स्नैचर करने वाले 4 आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार, 200 सीसीटीवी खंगालने के बाद महज 12 घंटो के अंदर पुलिस ने आरोपीयों को किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने की पुलिस टीम की सराहना

बिलासपुर। मॉर्निंग वॉक करने निकली महिला के गले से मंगलसूत्र चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपी को महज 12 घंटो के अंदर पकड़ लेने में सिविल लाइन पुलिस ने सफलता पाई है, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक ने भी सराहना कर बधाई दिया है।

ज्ञात हो कि डा. मेघा दाभडकर उम्र 58 साल पता तिलक नगर थाना, सिविल लाईन, बिलासपुर जो 23 जुलाई की सुबह करीबन 05.00 बजे जब वह अपने पति अरूण दाभडकर के साथ मार्निंग वाक कर रहे थे। तो रिवर व्यू मिक्सिंग प्लांट के पास मार्निंग वाक कर रही थी, पति करीबन 500 मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा पर मार्निंग वाक रहे थे, इसी दौरान समय 05.35 बजे लगभग एक अज्ञात मोटर सायकल चालक तेजी से महिला के पास आया और उसके गले में पहनी सोने के मंगलसूत्र को झपटमारी (चैनस्नेचिंग) कर ले गया, झपटमारी से उसके हाथ में मंगलसूत्र का एक भाग रह गया । सोने का लाकेट माला सहित जिसमें काले रंग का मोती और बीच में सोने का लाकेट है को ले गया।

जिसकी रूट महिला ने सिविल लाईन थाने में धारा 304 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध करया था।

 

उक्त घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह को अवगत कराया गया। जिनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु अलग अलग टीमो का गठन किया गया। घटना स्थल से साक्ष्य सबूत सीसीटीवी फुटेज निरीक्षण आधार पर पतासाजी शुरू की गई व मुखबीरों को सक्रिय किया गया। लगातार पुलिस ने अथक मेहनत व परिश्रम से 12 घंटे लगातार दिन रात परिश्रम करके 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये व संदेही को मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर दबिश देकर पकड़ा गया एवं उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसने अपने अन्य साथियों के पास सामान को मिलकर बेचना बताया।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व छिना झपटा गया मंगलसूत्र जुमला कीमती 02 लाख रूपये को बरामद कर जप्त किया गया है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर लिया गया है ।

•गिरफ्तार आरोपीयो के नाम:

01- शेख फैजुद्दीन ऊर्फ लाल पिता शेख नसिरूद्दीन उम्र 19 साल साकिन तैयबा चौक खान बाड़ी गली नंबर 02 थाना सिविल लाईन बिलासपुर।

02- कृष्णा उपाध्याय ऊर्फ मोहन पिता संजीव कुमार उम्र 20 साल पता अग्रसेन चौक लिंक रोड बुखारी पेट्रोल पंप के सामने बिलासपुर।

03- श्रीदीप शर्मा पिता राजेन्द्र शर्मा उम्र 19 साल साकिन 27 खोली बिलासपुर।

04- तनिष्क सलूजा पिता अविनाश सलूजा उम्र 21 साल साकिन अजीत अपार्टमेंट पुराना हाईकोर्ट के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर

•सराहनीय योगदान:

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, प्र आर नवीन सोनकर, आरक्षक सोनू पाल, पुन्नी लाल खांडे, देवेन्द्र दुबे, विरेन्द्र राजपूत, नितेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भी उक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए सिविल लाइन थाने के सभी कर्मचारियों की विशेष सराहना की है।