
बिलासपुर। अवैध कबाड़ खरीदने वाले अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही करना इन दिनों पुलिस पर ही भारी पड़ रहा है।
दरअसल तारबाहर पुलिस और रेलवे पुलिस के द्वारा दिनांक 19/07/2024 को कबाड़ के अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही करते हुए फिरोज के पास से रेलवे की सामग्री मिलने पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। फिरोज को कोर्ट से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
ततपश्चात एएसपी के मुताबिक फिरोज और अब्दुल सफीर ने मिलकर पुलिस के खिलाफ साजिश रचते हुए स्वयं को पुलिस की कार्यवाही से बचाने और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए तारबाहर पुलिस के खिलाफ लेनदेन का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत एसपी से कर दी।
जिसके बाद इस मामले की जांच कराई गई तो एएसपी ने तारबाहर पुलिस के खिलाफ मिली शिकायत को प्रथम दृष्टया निराधार और असत्य बताया है। फिरोज के खिलाफ पहले भी अवैध कबाड़ के मामले थाना में दर्ज है तो वही अब्दुल सफीर के खिलाफ सिविल लाइन थाना में हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले दर्ज है।
शहर में कबाड़ के अनेकों यार्ड, जीएसटी/टिन नंबर लेकर करते है अवैध व्यवसाय
शहर में लंबे समय से शातिर कबाड़ी अवैध कबाड़ खरीदी बिक्री का कारोबार कर रहे है कानून से बचने के लिए जीएसटी टिन नंबर लेकर रखे हुए है ट्रेडर्स का रजिस्ट्रेशन भी कराकर रखे हुए है जबकि ट्रेडर्स संचालक कबाड़ व्यवसायियों को केवल पुट्ठा,शीशी बॉटल, पुस्तक और कापी खरीदने की अनुमति है धातु खरीदने की अनुमति इनको नही है इसके आड़ में धातु/लोहा खरीदा जाता है ।
अति0पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप)
अधिंकाश लोहा चोरी का खपाया जाता है जिसके खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही करती है फिर भी यह अवैध कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है छोटे कबाड़ियों के माल को थोक में खरीदी करने वाले बड़े कबाड़ व्यवसायियों पर कठोर कार्यवाही की जाए तो इस धंधे पर पूर्ण रूप से अंकुश लग पाना संभव है।