Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर। बीच रोड में अपने सहकर्मी पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले आरक्षक विष्णु चंद्रा को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

बिलासपुर। दो सिपाहियों के बीच आपस में मारपीट की घटना की एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए अपने सहकर्मी आरक्षक से मारपीट करने वाले सिपाही विष्णु चंद्रा पर अनुशानसंहीनता की कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया है।

पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक  विष्णु चंद्रा द्वारा सहकर्मी से विवाद करने का वीडियो की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के द्वारा रक्षित निरीक्षक को जांच हेतु आदेशित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह आरक्षक पूर्व में अपने सहकर्मी से विवाद करने का आदी है। कुछ दिन पूर्व मुलज़िम पेशी के दौरान प्रधान आरक्षक से विवाद की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के द्वारा निंदा की सजा और चेतावनी दी गई थी ।

दिनाँक 1/8/24 मुलज़िम पेशी के दौरान लापरवाही करने पर एक अन्य आरक्षक के द्वारा उसे टोका गया था व इसकी जानकारी रक्षित निरीक्षक को दी गई थी। जिससे उसे वापस भेज कर दूसरे आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी । आरक्षक विष्णु चंद्रा को समझाईस देकर स्पष्टीकरण लिया गया तथा कर्तव्य से अनुपस्थिति भी दर्ज की गई थी।

दिनाँक 2/8/24 को पुनः अन्य स्टाफ मुलज़िम लेने के लिए लाइन से जेल हेतु रवाना हुए उस दौरान बीच रास्ते में आरक्षक  विष्णु चंद्रा द्वारा उनसे विवाद करने लगा । जिसे वहां उपस्थित स्टाफ द्वारा हटाया गया।

उक्त घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह को मिलने पर उनके द्वारा इस प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त आरक्षक को निलंबित किया गया है, एवं प्राथमिक जांच आदेश की गई है जांच उपरांत और अनुशासनात्मक कार्यवाही पृथक से की जाएगी ।