Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर। बड़े अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे 11 आरोपी घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार, आरोपियों से पुलिस ने 01 पिस्टल, 02 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस, 06 देषी कट्टा, 01 तलवार, 01 चाकू , 02 फरसा किया जप्त 

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की टीम ने अपराध को अंजाम देने से पहले आरोपियों को योजना बनाते गिरफ्तार शहर में एक बड़े अपराध को घटित होने से रोका है।

शहर के जरहाभाठा, जातीय तालाब के पास गंभीर घटना को अंजाम देने की तैयारी करने वाले 11 आदतन एवं शातिर आरोपियों को पिस्टल, देषी कट्टा एवं अन्य घातक हथियारों के साथ पकड़ने में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह  द्वारा लगातार आदतन एवं हथियारबंद अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू श्री अनुज कुमार, द्वारा एसीसीयू बिलासपुर व थाना सिविल लाईन की टीम को उक्त निर्देश के संबंध में तस्दीक एवं कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था।

टीम द्वारा लगातार मिनीबस्ती जतिया तालाब एवं आसपास के क्षेत्र में नजर रखी गई थी।  23 अगस्त को मुखबीर से सूचना मिली कि मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी स्वराज कुर्रे व अन्य जतिया तालाब सुलभ के पास बैठे है।  पिस्टल देशी कट्टा एवं धारदार हथियार रखे है एवं गंभीर घटना घटित करने के फिराक में है।

सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय से आदेश प्राप्त कर एसीसीयू टीम एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम बनाकर नग पिस्टल, 02 नग मैगजीन, 10 नग जिंदा कारतूस, 06 नग देषी कट्टा, 01 नग तलवार, 01 नग चाकू , 02 नग फरसा, 01 कार एवं 10 नग मोबाईल किया गया जप्त।

स्वराज कुर्रे अपने अन्य साथी राज उर्फ बडे सिदार, मनोज कोसले, दिलीप बंजारे, विकास उर्फ विक्की बंजारे, सुभाश कुर्रे, रितेश उर्फ चिटू अग्रवाल, अष्वनी उर्फ राजा रात्रे के साथ मिलकर नेहरु चैक एटीएम में डकैती करने की योजना बनाने की बात बताये।

सभी के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है एवं उनसे 01 नग पिस्टल 02 नग मैगजीन, 09 नग जिन्दा कारतूस 06 नग देशी कट्टा, 02 नग मैगजीन, 10 नग जिंदा कारतूस, 01 नग तलवार, 01 नग चाकू, 02 नग फरसा, 10 नग मोबाईल, 01 मारूति वेगनआर कार को किया गया जप्त।

गिरफ्तार आरोपीयो के नाम :-

01. स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा पिता छन्नू कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

02. राज उर्फ बडे सिदार पिता वासुदेव उम्र 39 वर्ष सिदार निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

03. मनोज कोशले उर्फ महराज कोशले पिता भुखउ कोशले उम्र 42 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

04. दिलीप बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

05. विकास उर्फ विक्की बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

06. सुभाष कुर्रे उर्फ उडिया पिता छन्नू कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

07. रितेश उर्फ चिन्टू अग्रवाल पिता धनष्याम उम्र 28 वर्ष निवासी कम्पनी गार्डन के सामने मस्जिद गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

08. अश्वनी रात्रे उर्फ राजा पिता सतीश रात्रे उम्र 25 वर्ष निवासी शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

09. विजय कुमार तौमर पिता बुधसिंह तौमर उम्र 62 वर्ष निवासी नगोड़ सतना म0प्र0।

10. मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर पिता प्रमोद सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0।

11. सुमित जायसवाल उर्फ भोलू पिता मुन्ना जायसवाल उम्र 34 वर्ष निवासी जबड़ापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0।

आरोपितों से बरामद हथियार:-

*01 नग पिस्टल

06 नग देशी कट्टा

*02 नग मैगजीन

*10 नग जिंदा कारतूस

*01 नग तलवार, 01 नग चाकू , 02 नग फरसा,

*10 नग मोबाईल

*01 मारूति वेगनआर कार पुलिस ने जप्त किया है। जप्त।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन ,श्री उमेश कुमार गुप्ता (भा.पु.से.), प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी. प्रदीप आर्या, तथा ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) एवं थाना सिविल लाईन स्टाॅफ को पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।