
बिलासपुर । रतनपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर में सोमवार की देर रात डीजे बजा रहे युवकों को समझाईश देने पहुंची पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी के साथ नशे में धुत बदमाश युवकों ने मारपीट की थी जिस हमले में दो जवानों को चोट आई थी।
पुलिस के साथ मारपीट करने वाले उन सभी 10 बदमाशों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक नाबालिक बताया जा रहा है। आज शाम उनमें से 9 आरोपियों का पुलिस ने रतनपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक से महामाया चौक तक जुलूस निकाली ।
