Loading ...
क्राइमबिलासपुर

रपटा पुल से विवाहित महिला ने अरपा नदी में लगाई छलांग, देर रात तक नहीं चल सका पता

बिलासपुर। बीती रात रपटा पुल से एक विवाहिता ने अरपा नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढती रही लेकिन अरपा नदी में तेज बहाव के कारण अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने आसपास के थाने को भी इसकी तलास के लिए सूचना दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नदी में छलांग लगाने वाली विवाहिता की पहचान साहिला चंद्राकर (19 वर्ष) के रूप में हुई है। साहिला की शादी चकरभाठा के सुनील वाधवानी से हुई है। वह श्रीराम क्लाथ मार्केट में काम करता है। परिजनों के अनुसार उसका अपने ससुराल में विवाद चल रहा था। इस वजह से वह 2 दिन पहले परेशान होकर अपने मायके टिकरापारा आई थी। शाम को वह अपनी सहेली के साथ शनिचरी रपटा की ओर गई थी और उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया है।