Loading ...
बिलासपुर

•अवैध निर्माण पर फिर चला निगम का बुलडोजर •नूतन चौक स्थित सात दुकानों में निगम ने चलाया बुलडोजर •नगर निगम की जमीन पर था दुकानदारों का कब्जा

बिलासपुर। नगर पालिक निगम क्षेत्र के नूतन चौक, सरकण्डा में  खसरा क्र. 593/3 पर श्रीमती रश्मि पाण्डेय पति स्व. अरूण पाण्डेय, एवं सनाश शर्मा, देवदत्त शर्मा, सतोष शर्मा सभी पिता राजाराम शर्मा एवं भूपेन्द्र सोनी द्वारा अवैध अतिक्रमण दुकान निर्माण कर किराया में चलाया जा था।

उक्त शासकीय भूमि पर किये गये अवैध दुकान निर्माण को हटाने हेतु तहसीलदार बिलासपुर द्वारा बेदखली आदेश 13/07/2017 को जारी किया था। जिसके बाद भी अवैध कब्जा को हटाए नही जाने के बाद आज नगर निगम ने अतिक्रमण दस्ते ने अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर तोड़ने की कार्यवाही की।

वही सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा पुलिस बल तैनात भी किए गए थे।