बड़ी खबर। सामुदायिक भवन को चर्च बना देने पर बवाल, प्रबल प्रताप जूदेव के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद चर्च का उद्घाटन रुका

बिलासपुर। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने रतनपुर से धर्मांतरण के विरुद्ध फूंका बिगुल कहा मां महामाई की नगरी रतनपुर को धर्मांतरण की नगरी नहीं बनने दूंगा।

सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर विधर्मियों द्वारा धर्मांतरण की गहरी साजिश रचने का पर्दाफाश करते हुए बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने रतनपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित बंगाल भाठा गांव में सरकारी जमीन का दुरुपयोग कर उस जमीन पर सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च का निर्माण करवा दिया गया है और उसका उद्घाटन करवाया जा रहा था।
जिसकी जानकारी मिलने पर बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपने सनातनी सेनाओ के साथ रतनपुर में एकत्रित होकर बंगलाभाठा पहुंचे।
जहा उन्होंने कहा कि रतनपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश के हिंदुओं की धार्मिक नगरी है, यहां चंद लोगों के द्वारा हिन्दुओं को बरगला कर चर्च का उद्घाटन कर हिन्दू भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जो बरदाश्त नहीं की जाएगी। हिंदू धर्म के खिलाफ कोई भी षड्यंत्र को कुचल दिया जाएगा।
बीजेपी नेता प्रबल प्रताप ने घटना स्थल पर उपस्थित एसडीएम व अन्य अधिकारियों से कहा कि 2 दिनों के भीतर इस चर्च की असलियत सामने लाया जाए और दोषियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए। अन्यथा हिंदू समाज खुद इस विषय पर संज्ञान लेगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह सामुदायिक भवन को चर्च बना दिया गया है यह बहुत ही निंदनीय कार्य है। इसकी जांच होनी चाहिए। इस दौरान
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के साथ विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, धर्मजागरण, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,सहित सैकड़ों हिंदू संगठन के धर्म सैनिक उपस्थित रहे।