Loading ...
बिलासपुर

वार्ड क्रमांक 20, भक्त कवर रामनगर से कांग्रेस पार्टी से पार्षद पद के लिए रिया हरिकिशन गंगवानी ने नामांकन भरा

बिलासपुर। वार्ड में प्रत्याशी भी अब सक्रिय हो गए है और नामांकन फार्म भी जमा होने लगे है। ऐसे बिलासपुर के वार्ड 20 से भक्त कवर रामनगर सिंधी कॉलोनी से रिया हरिकिशन गंगवानी ने भी नामांकन फार्म जमा कर दिया है। उन्हें कांग्रेस के एक बड़े नेता का इशारा मिलने के बाद आज वे बड़ी संख्या में अपने वार्डवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन फार्म जमा किए।

बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 20, भक्त कवर रामनगर  में महिला आरक्षण लागू होने के बाद कांग्रेस पार्टी से पार्षद पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में  रिया हरिकिशन गंगवानी को वार्डवासी चुनाव लड़वाना चाहते है वार्ड के लोगों का कहना है कि   लंबे वक्त से वार्ड में अपनी सक्रियता निभाते आ रहे है। वार्ड के लोगों के साथ सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहते है। इसलिए कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट जरूर दे। वे स्थानीय समस्याओं को गहराई से समझते हैं और उनके समाधान के भी हर वक्त खड़े रहते हैं। रिया हरिकिशन की तैयारी और दृष्टिकोण पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी को लेकर वे पूरी तरह से सक्रिय हैं। वार्ड क्रमांक 20 में  रिया हरिकिशन गंगवानी को स्थानीय जनता से अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से जिस तरह का सहयोग मिल रहा है, उससे वे आश्वस्त हैं कि यह चुनाव जीतकर वे अपने वार्ड के विकास के लिए कार्य करेंगे।

हरिकिशन ने यह भी कहा कि उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं पूर्व पार्षद प्रत्याशी मोहन श्याम नानी बृजलाल भोजवानी हूंद राज केमरानी झामन दास चेतानी अर्जुन दास बजाज राजेश श्याम नानी मनीष गुरबाणी मनीष लाहौरानी मोहन मदवानी भैया भारत कश्यप पूर्व एल्डरमेंट श्याम लालचंदानी की मेहनत चुनावी सफलता में अहम भूमिका निभाएगी।