नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह , बिलासपुर नगर निगम से सबसे अधिक वोटो से जितने वाले वार्ड 63 के पार्षद श्याम साहू ने ली शपथ, कहा वार्ड का विकास एवं जनता की सेवा मेरी पहली प्राथमिकता

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम चुनाव संपन्न हो चुका है जिसके बाद आज महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ।

जहां सर्व प्रथम नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने शपथ ली जिसके बाद एक एक कर शहर के सभी 70 वार्डों के पार्षदों ने शपथ लिया।

इस क्रम में वॉर्ड क्रमांक 63 से नवनिर्वाचित पार्षद श्याम साहु ने भी शपथ ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी। केंद्र से लेकर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के होने से विकास की रफ्तार अब 3 गुना रहेगी।

वही उन्होंने कहा कि जो भी क्षेत्र में लंबे समय से सड़क बिजली पानी, नाली, राशन कार्ड, जमीन पट्टा जैसी समस्याएं है। उसे तत्काल एक-एक कर ठीक करने का काम किया जाएगा।

बता दे कि, बिलासपुर नगर निगम की 12वीं महापौर के रूप में दूसरी बार कोई महिला महापौर पूजा विधानी ने शपथ ली है। इसके साथ ही वार्ड नंबर 63 से पार्षद श्याम साहू सबसे ज्यादा वोटो से जीत कर आए है। श्याम उसके पहले 2 बार पार्षद रह चुके है, यह उनका तीसरा कार्यकाल है। परिसीमन के बाद इस बार उनका वार्ड बदल गया था लेकिन अपने सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वार्ड की जनता ने न सिर्फ उन्हें जिताया बल्कि सबसे अधिक वोटो से जीता कर पार्षद बनाया। आपको बता दे कि उनका नाम नगर निगम सभापति के रूप में भी सबसे आगे चल रहा है।