“अतुल्य छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान 2025” का आयोजन, 8 मार्च को होटल यश पैलेश में आयोजित, प्रदेश के प्रतिभाशाली महिलाओं का किया जायेगा सम्मान

बिलासपुर। राज्य स्तरीय स्वयं सेवी संस्था नव प्रभा सेवा समिति एवं आराधना मानव विकास द्वारा संस्कृति व प्रतिभा को आगे लाने के लिए निरंतर सांस्कृतिक आयोजन के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को बढ़ावा देने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन व प्रतिभा सम्मान समारोह करती आ रही है।
इसी कड़ी में 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के होटल एंपरर पैराडाइज ( यश पैलेस ) में अतुल्य छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के कई शहरों बिलासपुर , रायपुर , कोरबा , रायगढ़ , अंबिकापुर ,जांजगीर चांपा की बड़ी संख्याओं में सफल महिलाये शामिल होंगी। जिन्हें संस्था द्वारा “अतुल्य छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान 2025″ सम्मान से सम्मानित किया जायेगा ।साथ ही छत्तीसगढ़ की रानी छत्तीसगढ़ ” मिस / मैसेज / ट्रांसजेंडर क्वीन ऑफ छत्तीसगढ़” का भी आयोजन किया गया है,जो प्रतिभागी छत्तीसगढ़ी परिधान में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में मिसैस यूनिवर्स 2025 यीशु सोनी , अकलतरा अग्रवाल महिला समिति अध्यक्ष रीना केडिया, छत्तीसगढ़ अभिनेत्री मनीषा वर्मा एवं मेकअप आर्टिस्ट उषा टंडन होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल , बिलासपुर महापौर पूजा विधानी , बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला , कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव , छत्तीसगढ़ सराफा अध्यक्ष कमल सोनी, युवा समाज सेवी गौरव अग्रवाल, प्रवीण झा ,अमर सुल्तानिया, मनीष अग्रवाल, राजू सलूजा , विजय अरोड़ा, हरपाल सिंह खालसा आदि उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में शंकर आहूजा इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल शॉप सभी प्रतिभागी को गिफ्ट दे रहे हैं । उक्त कार्यक्रम के आयोजक कविता सोनी नवप्रभा प्रभात सेवा समिति अध्यक्ष / आराधना मानव विकास संस्कृत प्रमुख , राकेश सोनी नव प्रभा सेवा समिति कोषाध्यक्ष , शिवानी तिवारी नव प्रभा सेवा समिति उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संरक्षक श्रीमती किरण सिंह सहयोग फाउंडेशन की अध्यक्ष , रिच लुक किड्स प्ले स्कूल डायरेक्टर बीजेपी नेत्री समाज सेविका एवं चंचल सलूजा पूर्व सचिव रोटरी क्लब, सचिव पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन समाजसेवी है।