Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर जिले के तेज तर्रार एसपी रजनीश सिंह की हुई पदोन्नति,एसपी से बनाए गए एसएसपी

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तेजतर्रार और कर्मठ अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। यह पदोन्नति 01 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा हाल ही में जारी संशोधित आदेश में रजनेश सिंह को चयन श्रेणी वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति दी गई है। आदेश गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता ने जारी किया।