डीपी कॉलेज की प्राचार्या डॉ.अंजू शुक्ला छत्तीसगढ़ इंडियन कॉलेज फोरम के सचिव निर्वाचित

बिलासपुर । स्थानीय डी.पी. विप्र महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रीमती अंजू शुक्ला के द्वारा इंडियन कॉलेज फोरम के छत्तीसगढ़ राज्य के पदाधिकारी हेतु निर्वाचन में नामांकन किया गया था, जिसमें उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कार्यकारी समिति का सचिव निर्वाचित किए गए है।
इंडियन कॉलेज फोरम को सन् 1992 में सोसायटी फॉर एजुकेशन एण्ड ईकोनॉमिक डेवलेपमेंट नई दिल्ली द्वारा स्थापित किया गया था। इंडियन कॉलेज फोरम का मुख्य उद्देश्य भारत के समस्त महाविद्यालयों को एकजुट करना तथा उनके प्राचार्यों के अनुभव का उपयोग करते हुए विभिन्न नीति निर्धारण हेतु उपयोग में लाना है।
वर्तमान में प्रोफेसर जी.डी. शर्मा, कुलपति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय, इंडियन कॉलेज फोरम के अध्यक्ष है, जो कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के पूर्व कुलपति रह चुंके है।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रशासन समिति के अध्यक्ष अनुराग शुक्ला, प्रशासन समिति के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार अग्रवाल, डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. एम.एस. तंबोली, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम.एल. जायसवाल, डॉ. विवेक अम्बलकर, डॉ. आशीष शर्मा, प्रो. निधिष चौबे, डॉ. आभा तिवारी, प्रो. ए.श्रीराम, डॉ. विश्वास विक्टर, डॉ. ऋचा हाण्डा, डॉ. किरण दुबे, एस.आर. चन्द्रवंशी, अविनाश सेठी, विकास सिंह ने बधाई एवं शुभकामनांएं प्रेषित की। उपरोक्त जानकारी डॉ. एम.एस. तंबोली ने दी।