Loading ...
बिलासपुर

विश्‍व हिंदू परिषद,इकाई बिलासपुर ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा – रक्तदान, नेत्रदान और होम्योपैथिक परामर्श के लिए एक पुनीत पहल

बिलासपुर। विश्व हिंदू परिषद, बिलासपुर इकाई के द्वारा एक सामाजिक कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाया गया है। संगठन ने आज “एक पुण्य पहल – जीवनदान का संकल्प” अभियान के तहत एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 7000782224 जारी किया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से जरूरतमंदों को समय पर सहायता और दान दाताओं को एक सुरक्षित संगठित माध्यम मिलेगा।


इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के लिए रूपेश शुक्ला मो.नंबर- 7024438638, नेत्रदान एवं देह दान हेतु नीरज जग्यासी मो.नंबर –70004 70450 सहायता नंबर । जो समाज में जागरूकता फैलाना और नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सीय परामर्श प्रदान करना है। जिसके लिए प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक डॉ.मनीष मोटवानी -मो. नंबर – 9425565166 , डॉ. बरखा तिवारी – मो .नंबर- 8827410544 ,डॉ. बिनोद तिवारी मो.नंबर- 98274 67281 , डॉ. प्रवीण राय- 9826176441 से संपर्क किया जा सकता है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री मा. अजय पारिक के कर कमलों द्वारा किया गया।

विश्व हिंदू परिषद, बिलासपुर का यह प्रयास समाज सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना को सशक्त करता है। परिषद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़ें और “एक जीवन बचाने का संकल्प” लें, क्योंकि आपका एक कदम किसी की ज़िंदगी संवार सकता है।इस पहल की शुरुआत होते ही नेत्रदान में लगभग 28 लोगो में नेत्र दान करने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर विभाग मंत्री राजीव शर्मा , प्रांत प्रचार प्रमुख जितेन्द्र चौबे  ,प्रांत सह सेवा प्रमुख मनीष मोटवानी , आशीष खंडेलवाल जी, नीरज जग्यासी , विवेक पंजवानी, वाय डी मंत्री, डॉ. बरखा तिवारी , डॉ प्रवीण राय, डॉ. बिनोद तिवारी , विंकु भाटिया , अभिषेख गौतम , सूर्या मिश्रा जी , जीवन मिश्रा,आरती राजपूत, आदि उपस्थित हुए ।

इस कार्य हेतु विश्व हिन्दू परिषद की ओर से नीचे नंबर भी प्रसारित किया गया है।

संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर:

7000782224 (रक्तदान/नेत्रदान/देहदान/निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श हेतु संपर्क करें)