Loading ...
बिलासपुर

प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य की कथा के लिए बनाया गया विशाल पंडाल गिरा

बिलासपुर। तेज आंधी के चलते प्रसिद्ध कथा वाचक अनुरुद्ध आचार्य के प्रवचन के लिए बनाया गया विशाल पंडाल शुक्रवार दोपहर को अचानक धराशाही हो कर गिर गया। शुक्र है इस हताहत से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

आपको बता दे कि सीपत क्षेत्र के दर्राभाटा में प्रसिद्धि अनुरुद्ध आचार्य जी की भागवत कथा के लिए विशाल पंडाल बनाया गया था । यहां पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज के भागवत कथा का आयोजन 19 से 25 अप्रैल तक आयोजित किया गया था, जिसके लिए विशाल एवं भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया था। कार्यक्रम के 1 दिन पूर्व ही आंधी तूफान और बारिश से पूरा पंडाल धराशाई हो गया है, जिससे आयोजन की स्थिति पर संशय की स्थिति बन चुकी है, फिलहाल इस दौरान किसी दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है।