Loading ...
बिलासपुर

भाई चारा एकता मंच द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी गई मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि

बिलासपुर। भाई चारा एकता मंच द्वारा कल शाम देवकीनंदन चौक, बिलासपुर में पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

खालिद खान ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता,इस्लाम ने हमेशा भाईचारे का संदेश दिया है। जो लोग आतंकी संगठन से जुड़े है वे देश द्रोही है और इन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए ।

कार्यक्रम में भाई चारा एकता मंच के सदस्य शाहरुख अली ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस श्रद्धांजलि सभा में प्रियंका शुक्ला (अधिवक्ता) ने कहा कि ये हमला निंदनीय है इंसाफ मिलना चाहिए।


इस दौरान सज्जाद, अब्दुल वाहिद सिद्दीकी, लखन सुबोध, वीरेंद्र भारद्वाज, रेहान रज़ा, नंदकश्यप भैया और रमीज अली सहित कई सम्माननीयगण उपस्थित रहे।