राजस्व कॉलोनी, सरकंडा, अशोक नगर के लोग लगातार बिजली गुल से परेशान

बिलासपुर। बढ़ती तेज गर्मी से आम जनता परेशान है,शहर में जल संकट अलग बना हुआ है। ऐसे समय में प्रतिदिन बिजली की आंख मिचौली ने आम आदमी को त्रस्त कर रखा है।
विद्युत विभाग की टोल फ्री नंबर और शिकायत के लिए जारी नंबर सिर्फ दिखाने की सबित हो रही है , जो कभी लगता ही नहीं। उपभोक्ता उन नंबरों में शिकायत दर्ज करने के लिए कॉल करते करते थक जाएंगी पर यह नंबर कभी लगता ही नहीं। यह नंबर आपको हर समय इंगेज ही मिलेगा। यदि कभी धोखे से लग भी जाए तो बस यही जवाब मिलेगा। बस आ रहे है.. कब आ रहे… कब तक ठीक होगा यह कोई नहीं बताएगा । घंटों बिजली के इंतजार में बीत जाएगी लेकिन न तो ये आयेंगे न आपका कोई दोबारा कॉल उठाएगा।
आज बिजली की दर लगातार बढ़ा दी जा रही है, आम उपभोक्ताओं को लगातार बढ़ते बिजली बिल की दर की मार झेलनी पड़ रही है। लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। इस तेज गर्मी में भी आए दिन बिजली गुल से लोग परेशान है।
शहर के राजस्व कॉलोनी,सरकंडा अशोक नगर क्षेत्र के ज्यादातर उपभोक्ता इन घंटों बिजली गुल से परेशान है। थोड़ी सी आंधी तूफ़ान आया नहीं कि यहां घंटों लाइट गुल हो जाती है। जबकि इस क्षेत्र में संजय हाइट्स, सागर शिखर, कमला श्री, पूजा पैराडाइज,पाम एनक्लेव , हर्ष किंगडम,पूजा पार्क, ड्रीम इंपीरियल जैसी बड़ी मल्टी स्टोरी कॉलोनियां बसी हुई है। इसके बावजूद इन क्षेत्रों में अक्सर बिजली घंटों गुल रहती है। इस तेज गर्मी में भी बिजली विभाग की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि बिजली गुल की शिकायत के लिए कॉल करने पर भी विभाग के लोग घंटों कॉल नहीं उठाते ।
आज प्रदेश सरकार सुशासन तिहार मना रही है लेकिन कुछ अधिकारियों की निकम्मेपन एवं कामचोरी से सरकार की लगातार फ़जिहत हो रही है।