Loading ...
बिलासपुर

बिजली गुल से परेशान लोगों ने देर रात विधायक अमर अग्रवाल के बंगले के बाहर नारेबाजी की

बिलासपुर। शनिवार को घंटों बिजली गुल से परेशान लोग बीती रात नगर विधायक अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव कर दिया।

शनिवार को तेज आंधी तूफान के चलते शहर में कई जगहों पर पेड़ गिरे हुए थे। पेड़ गिरने के कारण लगभग पूरे शहर में घंटों बिजली बन्द रही। जब देर रात तक भी बिजली नहीं आई तो देर रात नाराज शहर के लोगो ने विधायक अमर अग्रवाल के घर का घेराव कर दिया।

आपको बता दे कि रविवार को NEET का EXAM भी होना था।  साल भर से तैयारी कर रहे बच्चे बिजली गुल से EXAM के अंतिम समय में ठीक से अपनी तैयारी नहीं कर पा रहे थे।  वही कुल लोग गर्मी और मच्छरों से परेशान रात में सो नहीं पा रहे थे । जिससे परेशान हो कर लोगों ने देर रात अमर अग्रवाल के घर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। हालांकि इस दौरान विधायक अमर अग्रवाल घर पर मौजूद नहीं थे वे किसी काम से बाहर गए हुए है।