बिलासपुर
“फन फेयर डिजनीलैंड मेले” का आज विधायक, महापौर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगे उदघाटन

बिलासपुर। शहर के साइंस कॉलेज मैदान में “फन फेयर डिजनी लैंड मेला” का उद्घाटन आज बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,महापौर पूजा विधानी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के द्वारा रात 8 बजे की जाएगी।

इस बार “फन फेयर डिजनी लैंड मेले” में शहरवासियों को जलपरी,रोबोटिक एनिमल्स, भूत बंगला,मौत कुआं, ज्वाइंट वील, फ्रिजबी, ड्रैगन ट्रेन, टोरा टोरा,हेलीकॉप्टर, चांद तारा, मिकी माउस,मिनी ट्रेन एवं अन्य कई आकर्षक झूले इस मेले के मुख्य आकषर्ण होंगे।

साथ ही मेले में विभिन्न प्रकार के राजस्थानी, दक्षिण भारतीय,चाइनीज फूड जोन भी होंगे जहां चपटी व्यंजनों का लोग आनंद उठा पाएंगे एवं मेले में विभिन्न राज्यों के लगे स्टॉल से शॉपिंग का आनंद भी लोग उठा पाएंगे। यह मेला प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे खुले होगी।