Loading ...
बिलासपुर

वीडियो/फोटो।अरपा नदी में रेत का अवैध उत्खनन जारी, जिम्मेदार अधिकारी सो रहे कुंभकरण की गहरी नीद

बिलासपुर। अरपा नदी बिलासपुर शहर की जीवनदायिनी नदी मानी जाती है,जो लगातार सूखते जा रही है। कभी बिलासपुर शहर में पानी की कोई कमी नहीं होती थी लेकिन आज शहर के सभी नदी, तालाब, बोर सुख पड़े है । वाटर लेबल हर वर्ष कम होते जा रही है, पूरे शहर में आज जल संकट बना हुआ है लेकिन बिलासपुर शहर की जीवनदायिनी अरपा को बचाने सिर्फ कागजों में कार्यवाही हो रही है। धरातल में देखे तो रोज अरपा नदी का दोहन कर उसे छलनी किया जा रहा है।

रेत माफियाओं द्वारा रोज अरपा नदी से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। खनिज विभाग के कार्यालय के कुछ ही दूरी में स्थित कुड़ूदंड क्षेत्र में नदी किनारे प्रतिदिन भोर में और देर शाम अवैध रेत का उत्खनन की जा रही है। जिसकी जानकारी भी खनिज विभाग को दी जा चुकी है लेकिन जानकारी देने के बाद भी इस पर विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

वही खनिज विभाग के द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने से यहां प्रतिदिन दर्जनों टेक्टरों से  रेत निकाल कर बाहर बिल्डर एवं ठेकेदारो को महंगे दामों में बेची जा रही है। वही कुछ रेत माफियाओं ने तो रेत को डम करके भी रखा है ताकि डिमांड आने पर महंगे दामों में बेच रहे।