Loading ...
बिलासपुर

कलेक्टर ने की पत्रकारों से चर्चा, शहर को बेहतर बनाने से लेकर पानी की समस्याओं पर कही ये बड़ी बातें. पढ़िए पूरी खबर।

बिलासपुर। चार लोगों की परेशानी को लेकर पूरे शहर का विकास नहीं रोक सकते। मुझे लगता है कि यह मेरा शहर है, इस शहर को बेहतर बनाने जो मै कर सकता हूं वो जरूर करूंगा है। लोग आज की सोच कर फैसले ले ले लेते है लेकिन हमको भविष्य की सोचकर फैसले करना चाहिए। दिनो दिन कारों की संख्या बढ़ती जा रही है ,आने वाले 5 सालो में ऐसा शायद ही कोई घर होगा जिसके पास कार न हो इसलिए शहर की सड़के चौड़ी होना अत्यंत आवश्यक है। उक्त बाते जिले कें कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पत्रकारों के साथ एक सामान्य चर्चा के दौरान कही।

पानी की संकट पर बोले

शहर में आज जल संकट गहराता जा रहा है इस संकट का निदान सिर्फ प्रशानिक स्तर पर नहीं निकाला जा सकता । इसके लिए एक बड़े जन आंदोलन की जरूरी है। जिसमें हर कोई अपने स्तर में जल के संरक्षण के लिए स्वयं से हो कर कार्य करे। पानी की कोई कमी नहीं है लेकिन पानी का स्टोर होना अति आवश्यक है।

फरियादियों की शिकायत पर कही ये बात

कुछ फरियादी आते है और चाहते है कि उनकी  समस्याओं का तत्काल निदान हो जाए, यह संभव नहीं है। आवेदक का आवेदन संबंधित विभाग के पास जाने में ही 4..5 दिनों का समय लग जाता है, ऐसे में फरियादी को भी थोड़ा धीरज रखने की आवश्यकता है, हालांकि कोई अति आवश्यक विषयों पर तत्काल एक्शन ली जाती है। हम स्वयं चाहते है कि सबको जल्द से जल्द न्याय मिले।

दोनो पक्षों को सुनना जरूरी

कुछ लोग जमीन के विवाद में तत्काल निर्णय चाहते है। बिना दूसरे पक्ष को सुने कैसे इसमें निर्णय लिया जा सकता है । जबकि जमीन के मामले में कई ऐसी बात होती है जिसमें बिना दोनो पक्ष को जाने, सुने कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया जा सकता।

शहर को बनाएंगे बेहतर

उन्होंने कहा कि बिलासपुर की जनता बहुत ही अच्छी सहज और सरल है। बिलासपुर मेरा घर जैसे है, यहां के लोग मेरे अपने है। हम सभी मिलकर इस शहर को बेहतर बनाए के लिए जो अच्छा हो सकेगा करेंगे।