Loading ...
बिलासपुर

भूमि पूजन कर नेउर के सरपंच ने किया मनरेगा कार्य का शुभारंभ

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेउर के आश्रित ग्राम भदौरा में नरेगा कार्य का शुभारंभ किया गया।

इसका शुभारंभ ग्राम के सरपंच नरेन्द्र कुमार जांगडे एवं उपसरपंच शीत कुमार कुर्रे के कर कमलों से भूमि पूजन कर किया गया।इस दौरान ग्राम के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

रोजगार सहायक राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मनरेगा के शुरू होने से गांव के मजदूरों को रोजी रोजगार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और घर के पास अपने ही गांव में मजदूरी का काम मिलेगा। जिससे लोगों में बड़ी खुशी है। मनरेगा के तहत होने वाले काम से न ही गांव का विकास हो रहा है अपितु गांव के लोगों को बड़े पैमाने में काम भी मिल रहा है।