Loading ...
बिलासपुर

रेलवे स्टेशन में तय मूल्यों से ज्यादा कीमतों पर बेची जा रही थी समान, दो दुकानों को किया गया सील

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में खाद्य एवं पेय पदार्थों को तय मूल्यो से अधिक दामों में बेचने वाले दो दुकानों पर रेलवे ने कार्यवाही करते हुए दुकान को सील कर दिया है।

सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के दुकानों में जांच की गई। जहां प्लेट फॉर्म 2 एवं 6 में स्थित देवभोग एवं टी स्टाल में तय मूल्य से अधिक दामों में सामान विक्रय करते पाया गया। जिसके बाद उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए इन दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है।

बता दे कि यात्रियों द्वारा इन दुकानों में तय मूल्य से अधिक चार्ज करने की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिस शिकायत के बाद यह कार्यवाही की गई है।