“फन फेयर डिजनीलैंड” मेले को देखने उमड़ी लोगों की भीड़, मेले में जलपरी, एनिमल्स,भूत बंगला और मौत का कुआ लोगो को कर रहा रोमांचित

बिलासपुर। शहर के सरकंडा स्थित साइंस कॉलेज मैदान में एक विशाल और रंगारंग “फन फेयर डिज्नीलैंड मेला” का आयोजन किया गया है। यह मेला अपनी भव्यता, मनोरंजन और विविध आकर्षणों के चलते शहरवासियों के लिए गर्मी की छुट्टियों में आनंद और रोमांच का अद्वितीय अवसर बन गया है।

इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता है बिलासपुर में पहली बार जलपरियों की आकर्षक प्रस्तुति, जो दर्शकों को समुद्री दुनिया की काल्पनिक सैर कराती है। इसके साथ ही, श्रीराम मंदिर के भव्य और अद्वितीय स्वरूप, रॉबोटिक एनिमल्स, भूत बंगला, मौत का कुआं, नाइट व्हील, फ्रीजी, ब्रेक डांस, चाँद-तारा, हेलीकॉप्टर राइड और मिट्टी माउंटेन जैसे झूलों और गतिविधियों ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस मेले में न केवल मनोरंजन, बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों और खरीदारी के लिए भी अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। टॉय ट्रेन और टोटा-टोटा जैसे खेल छोटे बच्चों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।
मेला आयोजक ने बताया कि यह आयोजन गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने के उद्देश्य से किया गया है, ताकि लोग परिवार सहित एक सुरक्षित, आनंददायक और रोमांचकारी अनुभव का हिस्सा बन सकें।
बिलासपुरवासियों के लिए यह मेला एक अनोखा अनुभव लेकर आया है, जहां एक ही स्थान पर खरीदारी, खाने-पीने, खेल-कूद और फैंटेसी की दुनिया का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।