Loading ...
बिलासपुर

पुलिस की पिटाई से किंन्नर हुए लहूलुहान, एसएसपी को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग!

बिलासपुर। बिलासपुर के रायपुर रोड स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा के पास अक्सर कुछ किन्नर टोल प्लाजा के पास रुकने वाली वाहन में बैठे लोगों से पैसा मांगते है।

   ऐसे ही 23 मई को कुछ किन्नर वहां चालकों से पैसे मांगकर उनको दुआएं दे रहे थे। इसी बीच हिर्री थाने के कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे जो उन्हें वाहन चालकों से इस तरह टोल प्लाजा के पास पैसे मांगने से मना किया और वाहा से चले जाने को कहा। इस दौरान पुलिस और किन्नरों के बीच बहस शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट बदल गई। इस मारपीट से किन्नरों को बेहद चोटें आई है एक किन्नर का तो हाथ ही लहूलुहान हो गया।


किन्नरों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना के बाद किन्नर समुदाय के लोगों ने एसएसपी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


ऐसे मामलों में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठते हैं, खासकर जब समाज के वंचित वर्ग की बात हो। किन्नर समुदाय के लोगों को अपना जीवन यापन करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, और ऐसे में पुलिस की कार्रवाई से उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और किन्नर समुदाय के अधिकारों की रक्षा कैसे की जाती है।