Loading ...
बिलासपुर

दुर्घटना। नशे में धूत कार चालक ने 4 लोगों को रौंदा, 1 की दर्दनाक मौत 3 अन्य घायल

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के दर्रीघाट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वही 3 अन्य लोग घायल हो गए है जिन्हें हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मृतक के परिजन

बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना शनिवार की शाम 4 बजे की है। तोरवा क्षेत्र के दर्रीघाट के पास नशे में धुत्त कार चालक ने 4 लोगों को रौंदा दिया । जिस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वही 3 अन्य लोग घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मृतक युवक का नाम सनत कुमार टंडन बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे में था और बेहद तेज गति से कार चला रहा था। बताया जा रहा है कि कार चालक के साथ बैठी उनकी पत्नी भी नशे में धूत थी। आरोपी चालक प्रणय जुनेजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही उसकी स्विफ्ट कार CG 10 AL 3207 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। तोरवा थाना के द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 105 BNS एवं MV एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।