Loading ...
बिलासपुर

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिल, पिछड़ा वर्ग न्याय और भागीदारी पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली/बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित “पिछड़ा वर्ग भागीदारी न्याय राष्ट्रीय सम्मेलन” में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने सहयोगियों के साथ भागीदारी की। श्री श्रीवास वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक हैं और उत्तर प्रदेश तथा गुजरात के प्रभारी भी हैं।

इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में उनके साथ बिलासपुर से पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, मोहसिन खान, अनिल सिंह कुशवाहा, तथा वीरेंद्र तिवारी भी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत से भेंट कर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

इस सम्मेलन में देश भर से आए हजारों पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों एवं कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।

सम्मेलन को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी, एवं अन्य दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया। अपने वक्तव्यों में उन्होंने कहा कि देश की आबादी में 50% से अधिक पिछड़ा वर्ग को उनका हक और अधिकार दिलाने हेतु कांग्रेस पार्टी लगातार सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है।

राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के दबाव में अब केंद्र सरकार सामाजिक जनगणना की बात कर रही है, परंतु यह जनगणना तेलंगाना मॉडल के आधार पर होनी चाहिए, ताकि वास्तविक पिछड़ा वर्ग को सटीक आंकड़ों के आधार पर न्याय मिल सके।

कांग्रेस शासित राज्यों में पिछड़ा वर्ग को सरकारी व निजी क्षेत्रों में पर्याप्त भागीदारी देने का संकल्प भी दोहराया गया।